महिला किसानो को श्रम दक्षता प्रदान करने वाले कृषि   उपकरण:


भारत में महिला किसान बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादन में शामिल हैं और उनकी भूमिका, भूमिहीन मजदूरों से लेकर आत्मनिर्भर बड़े किसानों तक है। हालांकि, महिला किसानों का कृषि में होने वाली विविध श्रम प्रधान कार्य शैली से लगातार अनावरण होता है और उन कार्यो को करने के लिए उपयोग किये जाने वाले उपकरण काफी भारी और अनुपयुक्त होते है। ऐसे उपकरणों का उपयोग, अधिकतर महिला किसानो में लगातार पीठदर्द, कमरदर्द एवं विभिन्न प्रकार की मांसपेशियों एवं हड्डियों में होने वाले रोगो का कारण होते है। ऐसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा महिला किसानो की सुविधा के लिए लिंग के अनुकूल विभिन्न कृषि उपकरणों को विकसित किया गया है। यह उपकरण कृषि में श्रम गहन और समय लेने वाली कार्य को बहुत आसान तरीको से करने में सहायक होते है। लिंग-अनुकूल कृषि उपकरण पास के कृषि विभाग और अन्य विक्रेताओं के पास भी उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं ।

महिला किसानों के कृषि में श्रम गहन और समय लेने वाली कार्य को कम करने के लिए राष्ट्रीय सरकार के चल रहे हस्तक्षेप को ध्यान में रखते हुए, लिंग के अनुकूल कृषि  उपकरणों की एक सूची बनाई गई है,  जो क्षेत्र विशिष्ट हैं और महिला किसानों की जरूरतों के अनुकूल उनकी समस्याओं के निवारण हेतु एक पहल है।

 

तिलिन्ग (जोताई)
 
निराई
 
फसल कटाई
 
रोपण
 
पोस्ट-कटाई
 
परिवहन