मैं इसे कैसे बनाऊं?
अहार पाइन
अहार पाइन ऐसे क्षेत्रों में बनाए जाने चाहिए जहां उच्च जल सरणि / बार-बार बाढ़ आने की समस्या है।
अहार तीन तरफ तटबंधों वाले जलाशय होते हैं, जबकि पाइन पानी का रास्ता बदलने वाली नहरें होती हैं जो अहार में पानी जमा करने के लिए नदी या जलभराव क्षेत्र से बिछाई जाती हैं।
इस प्रकार अहार आयताकार तालाब से मिलते-जुलते होते हैं जिनके केवल तीन ओर तटबंध होते हैं और चौथी तरफ को खुला छोड़ दिया जाता है ताकि यहां से निकास का पानी प्राकृतिक ढलान के सहारे तालाब या जलभराव क्षेत्र में प्रवेश कर सके।
अहार के लिए पानी की आपूर्ति या तो वर्षापात के पश्चात प्राकृतिक जलनिकास से आती है (वर्षापूरित अहार) या जहां पानी का रास्ता बदलने के लिए आवश्यक काम किए गए हैं वहां पाइन के माध्यम से आती है।
सिंचाई के लिए पानी तटबंधों में अलग-अलग ऊंचाइयों पर निकास मार्ग खोलकर निकाला जाता है।