फसलों में परिवर्तन
![]() |
किसान अपने खेतों में फसलों की प्रजातियों को ऐसी फसलों से बदलें/विस्थापित करें जो सूखा तथा मौसम की अन्य उग्रताओं का सामना बेहतर ढंग से कर सकती हैं। |
![]() |
पैदावार में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव वाली फसलों (उदाहरण के लिए, गेहूं और मक्का) को कम उत्पादकता किंतु अधिक स्थिर पैदावार वाली फसलों (उदाहरण के लिए, घास या ज्वार) से बदला जाता है। |
![]() |
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत जलवायु अनुरूप कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार द्वारा सूखे या बाढ़ के समय के लिए प्रत्येक जिले के लिए कृषि आकस्मिकता योजनाएं तैयार की गई हैं। |
कृषि उत्पादन अनुकूलता के मामले का अध्ययन।


