खेती के समय में परिवर्तन

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों में गेहूं की बुआई के समय में बदलाव देखे गए हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण वे बुआई की पारंपरिक तिथियों की तुलना में दो सप्ताह या एक महीने पहले गेहूं की बुआई करने लगे हैं।
खेतों में किए गए प्रयोगों के अनुसार, बुआई के काम में एक दिन की देरी के परिणामस्वरूप पैदावार में मोटे तौर पर 0.8 से 1.5 प्रतिशत तक की हानि होती है।
यही नहीं, सामान्य रूप से देर से बोई गई फसलों (उदाहरण के लिए, दिसंबर में बोया गया गेहूं) में समय से बोई गई फसलों (उदाहरण के लिए, नवंबर में बोया गया गेहूं) की तुलना में कीटों के आक्रमण की अधिक संभावना रहती है। गेहूं की फसल जल्दी बोने से सामान्य रूप से पैदावार बढ़ जाती है।
कृषि उत्पादन अनुकूलता के मामले का अध्ययन।