यह क्या है?
एअंत :फसल

अंत : फसल एक ही खेत में एक साथ दो या दो से अधिक फसलों की खेती करना है। या तो दोनों फसलों को समान खेत में एक ही समय में बोया जा सकता है या दूसरी फसल को पहली फसल के विकास पूरा होने के बाद बोया जा सकता है। अंत :फसल की चार (4) उप श्रेणियां है :

अंत :फसल मिश्रण दो या अधिक फसलों के बिना पंक्ति प्रबंधन के एक साथ बढ़ना। उदाहरण : कद्दू , भिंडी , लोबिया और खीरा बिना पंक्तिप्रबंधन के एक ही खेत में एक साथ बढ़ सकते है।  
पंक्ति अंत :फसल करना : पंक्ति अंत : फसल पंक्तियों में कम से कम एक लगाई गई फसल के साथ एक ही समय पर दो या अधिक फसलों का बढ़ना है। जब सभी फसलें विशिष्ट अनुपात को बनाए रखते हुए पंक्तियों में बढ़ती हैं। उदाहरण : गेहूं और सरसों , गेहूं और मटर।
उदाहरण : गेहूं , मक्का औरऔर सोयाबीन प्रत्येक 6 पंक्ति चौड़ी के खंड पर बारी -बारी से लगाना।
खंड फसल : आस-पास व्यवस्थित छोटे भागों में एक ही समय पर विभिन्न परिवार की दो या अधिक फसलों का बढ़ना। यह सब्जियों के लिए आदर्श है। फसलें मशीन का प्रायः करते हुए अलग फसल उत्पादन को अनुमति देने के लिपर्याप्त चौड़ाई में बढ़नी चाहिए लेकिन अंत :क्रिया के लिए फसलें काफी नजदीक होनी चाहिए।
उदाहरण : गेहूं , मक्का औरऔर सोयाबीन प्रत्येक 6 पंक्ति चौड़ी के खंड पर बारी -बारी से लगाना।
रिले अंत : फसल: खड़ी फसल में दूसरी फसल का रोपण उस समय करना जब खड़ी हुई फसल अपने पुर्नउत्पादन के स्तर पर हो लेकिन कटाई से पूर्व।
उदाहरण : तैयार सर्दी गेहूं के साथ अंत : फसल सोयाबीन।

अंत : फसल के लाभ

  • मिट्टी की उर्वरता को पूरा करना -नाइट्रोजन फिक्सिंग फलियो के साथ अंत : फसल मिट्टी में उच्च स्तरीय उर्वरकों को देती है।
  • मिट्टी में पोषक तत्वों के अधिक प्रभावी उपयोग के लिए फसल को सक्षम करना नई फसल के परिचय के मध्यम से उनके जीवन चक्र को तोड़कर घास -पात , बीमारियों और कीटों को नियंत्रित करने में मदद करना।
  • सूखे और बीमारी फैलने पर कुल फसल असफलता के जोखिम को कम करना।
  • पौधों की बीमारियों को कम करना। समान प्रजातियों के पौधों के बीच दुरी बढ़ाई जाती है क्योंकि बीच में अन्य फसलों (भिन्न परिवार समूह से संबंधित ) को रोपित किया जाता है।
  • समान फसलों के एक साथ बढ़ने की तुलना में कुल उत्पादन और कृषि लाभ की संभावित वृद्धि में परिणाम।
  • एक फसल मौसम में कृषि परिवार के लिए 2 या अधिक विभिन्न खाद्य फसलें प्रदान करना।