लिफ्ट या उद्वहन सिंचाई या उत्सिंचन सिंचाई की एक पद्धति है जिसमें पानी प्राकृतिक प्रवाह के द्वारा नहीं ले जाया जाता (जैसा कि गुरुत्वाकर्षण से संचालित नहर प्रणाली में होता है), बल्कि पंप या अन्य साधनों द्वारा ऊपर उठाया जाता है। लिफ्ट या उद्वहन सिंचाई दो मुख्य काम पूरे करती है : पहला, पानी के स्रोत से कमांड क्षेत्र के सबसे ऊपरी बिंदु पर स्थित मुख्य वितरण कक्ष तक पंप के माध्यम से पानी ले जाना; दूसरा, एक उपयुक्त और समुचित वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभार्थी किसानों के खेत में इस पानी का वितरण करना।