इसमें मेरे लिए क्या है?
खडीन
यह शुष्क ऊसर भूमियों को उत्पादक बना सकता है।
मॉनसून के दौरान वर्षाजल की मात्रा और उसके परिणामस्वरूप प्राप्त होने वाले अतिरिक्त जलबहाव के आधार पर एक या दो फसलें उगाई जा सकती हैं।
वर्षापात की मात्रा और वितरण पर निर्भर करते हुए इसमें गैर-खडीन स्थितियों की तुलना में खेती की पैदावार में 3-4 गुना बढ़ोतरी होती है।
यह पद्धति अत्यंत सूखे के समयों में भी किसानों को कम से कम एक फसल का आश्वासन देती है।