मैं इसे कैसे बनाऊं?
खडीन
खडीन का आकार वर्षापात के स्थानीय पैटर्न, जलभराव की विशिष्टताओं और मिट्टी के प्रकार के आधार पर डिजाइन किया जाता है।
जलभराव क्षेत्र का निरूपण कैडस्ट्रल / ग्राम नक्शे पर किया जाना चाहिए ताकि पानी की बर्बादी न हो।
खडीन के बंध पर उपयुक्त आकार का प्रधान निकास द्वार / खुला स्थान दिया जा सकता है ताकि रबी की बुआई से पहले यदि कोई ठहरा हुआ पानी हो, तो वह निकल जाए।
पवन और वर्षा से होने वाले क्षरण से बचाव के लिए बंध या पुश्ते के भाग के ऊपर 7.5 सें.मी. मोटी परत की एक संरचना प्रदान की जा सकती है।
खडीन का निर्माण ऐसे क्षेत्र में किया जा सकता है जहां मिट्टी महीन बनावट वाली और उच्च मृदा नमी को रोककर रखने की क्षमता से युक्त मध्यम से गहरी हो। मिट्टी लवणता से मुक्त होनी चाहिए।
बंध या पुश्ते के अगल-बगल के लिए ढलानों का कोण मिट्टी के प्रकार और बंध के आधार की चौड़ाई तथा ऊंचाई से निर्धारित होगा।
तटबंध या पुश्तों को सीमेंट के अस्तर वाली स्थायी संरचनाओं में बदला जा सकता है।