स्थापना, परिचालन और रखरखाव
खडीन
यद्यपि यह स्थल विशिष्ट होता है, किंतु अच्छे प्रबंधन के बल पर यह शुष्क ऊसर भूमि को उत्पादक बना सकता है।
प्रत्येक खडीन के अंतर्गत खेतिहर क्षेत्र औसतन 10-14 हेक्टेयर होता है जिसमें बांध का औसत आकार 1.2-1.7 मीटर ऊंचा x 1.0-1.5 मी. चौड़ा और लंबाई में 100-130 मीटर हो, जो जलभराव क्षेत्र तथा जोतदारी की संख्या पर निर्भर करेगा। बाढ़ की स्थितियों के दौरान अतिरिक्त पानी के लिए सामान्य रूप से उचित स्थानों पर कुछ खुले स्थान / द्वार प्रदान किए जाते हैं।
दक्ष खेती के लिए जलभराव क्षेत्र का आकार सामान्य रूप से खेतिहर क्षेत्र का पंद्रह गुना होता है। सफल स्थानीय फसल उगाने के उद्देश्य से खडीन की मिट्टी को पर्याप्त मृदा नमी से परितृप्त करने के लिए 75-100 मि.मी. वर्षापात पर्याप्त है। खडीन के क्षेत्र में संग्रहीत अतिरिक्त बहाव जल रिसकर जमीन में चला जाता है और समय के साथ उपमृदा को पुनः भर देता है। कुल संग्रहीत बहाव जल का 50-60 प्रतिशत पानी उपयोग किया जाता है।