यह क्या है?
खडीन
खेती की खडीन पद्धति उस सिद्धांत पर आधारित है जिसमें खेत भूमि पर वर्षाजल का संग्रह किया जाता है और फिर उसके उपरांत इस जल संतृप्त भूमि का फसल उगाने के लिए उपयोग किया जाता है।
खडीन मिट्टी का पुश्ता या तटबंध होता है जो खेत के भीतर सामान्य ढलाने के चारों ओर वर्षा जल एकत्र और संग्रहीत करने के लिए बनाया जाता है। मोरियों और छलकाव मार्गों से अतिरिक्त पानी को बहकर निकल जाने दिया जाता है।