यह क्या है?
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग या वर्षाजल संग्रह
यह शुष्क तथा अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में स्थानीय सतह पर बहने वाले अतिरिक्त पानी को कृषि के लिए रास्ता देने, संग्रह करने, जमा करने और संरक्षित करने की पद्धति है।
वर्षाजल संग्रह की दो प्रकार की पद्धतियां हैं :
![]() |
सूक्ष्म जलभराव – छोटे-छोटे जलभराव क्षेत्रों में जमा सतह का अतिरिक्त पानी निकट के प्रवेश जलाशयों या रिसाव तालाबों में संग्रहित किया जाता है, जिनकी गहराई जड़ क्षेत्र (वह गहराई जहां तक हम सामान्य रूप से पौधों की जड़ों को जाता देखते हैं) के बराबर होती है। जलाशयों के किनारों के साथ-साथ पेड़ों की प्रजातियां, झाड़ियां/झाड़-झंखाड़ या घास लगाई जानी चाहिए। |
![]() |
वृहत जलभराव – पहाड़ी ढलानों के जलभराव क्षेत्रों से अतिरिक्त जल पहाड़ी के तल पर या सपाट भूभाग पर स्थित फसलों के क्षेत्र तक ले जाया जाता है। |

