स्थापना, परिचालन और रखरखाव
उन्नत सतह सिंचाई प्रणाली
पंप – डीजल या बिजली – का उपयोग बिना किसी बदलाव या रूपांतरण के किया जा सकता है।
नेटवर्क की मुख्य लाइन में फ्लोमीटर और वॉल्व लगाने की अनुशंसा की जाती है। फ्लोमीटर यह जानने के लिए अत्यंत आवश्यक और महत्त्वपूर्ण है कि आप सिंचाई के लिए कितनी मात्रा में पानी का उपयोग कर रहे हैं।
पानी पाइपों के एक भूमिगत जाल (1 मीटर गहरा) के माध्यम से कम दबाव के साथ पंप से आपके खेतों से गुजरता है। पाइपों का जाल पीवीसी या पीई पाइपों (200-250 मिमी व्यास या गोलाई) का हो सकता है।
हाइड्रेंट या पानी के नलके पाइपों के जाल से पानी के प्रवाह को विनियमित करते हैं। खेत की और उस अंचल की ढलान के आधार पर प्रत्येक 50/100/150 मीटर पर एक नलका लगाया जा सकता है।
नलकों से पानी शाखा लाइनों में जाता है और फिर वहां से हलरेखाओं में वितरित कर दिया जाता है। पानी के निकास को विनियमित करने के लिए शाखा लाइनों पर प्रत्येक हलरेखा के लिए एक वॉल्व होता है।
मुख्य परिचालन और रखरखाव की आवश्यकताओं में प्रणाली की नियमित साफ-सफाई की जरूरत शामिल है।