NUTRIENT DENSE FARMING

क्षेत्र विशेष के लिए पोषक सघन खेती के विकल्पों में क्षेत्र का भूदृश्य, ऊंचाई और मौसम की स्थितियां तथा साथ ही वहां की निवासी जनसंख्या की पोषण संबंधी विशेष कमियों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, राजस्थान और बिहार दोनों के लिए नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से मक्का, सोयाबीन, टमाटर और मटर का सुझाव दिया जाता है।

बच्चों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने वाली विशिष्ट फसलें सोयाबीन और मक्का हैं, जबकि महिलाओं के लिए राजमा, सोयाबीन और मोटे अनाज हैं।

क्षेत्र विशिष्ट पोषण सघन खेती के विकल्प ये हैं :
  • बिहार : विटामिन की कमियों को पूरा करने के लिए आलू, शकरकंद, गाजर, जौ, छोटा बाजरा, टमाटर की आवश्यकता होती है। पत्तागोभी, फूलगोभी, मटर, चना, अरहर, मसूर, जौ के परिणामस्वरूप आहार प्रोटीन तथा लौहतत्त्व से समृद्ध होता है।
  • राजस्थान : विटामिन की कमियों को पूरा करने के लिए आलू, शकरकंद, गाजर, जौ, छोटा बाजरा की आवश्यकता होती है। पत्तागोभी, फूलगोभी, मटर, चना, अरहर, मसूर, जौ के परिणामस्वरूप आहार प्रोटीन तथा लौहतत्त्व से समृद्ध होता है।