यह क्या है?
रेत की बाड़ें
![]() |
रेत की बाड़ें रेत की सतह के चारों ओर पवन की गति को कम करती हैं और टीलों के आगे रेत के जमाव को प्रोत्साहित करती हैं। वे रेत के टीलों की ढलानों पर खड़ी की जाती हैं। इन बाड़ों के सटाकर पौधे भी उगाए जा सकते हैं ताकि उनकी क्षमता बढ़ाई जा सके। रेत की टीलों की सतह पर वनस्पति उगाने से सतह की हवा की गति मंद पड़ती है, अपरदन या बुहार की गतिविधि रुकती है और मिट्टी की स्थितियों में सुधार आता है, जिससे अंततः उस क्षेत्र की सूक्ष्म जलवायु स्थितियों में सुधार आता है। रेत के स्थिर बनाने के लिए उस रेत के टीले के चारों ओर बाड़ भी लगाई जा सकती है। |
