यह क्या है?
सौर पंप
![]() |
वे क्षेत्र, जो दिन में कम से कम 6 घंटे 5 केवी/एम2 से अधिक धूप या सूर्य का प्रकाश प्राप्त करते हैं, सिंचाई के उद्देश्य के लिए सौर ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। सौर ऊर्जा की इस विशाल मात्रा का उपयोग नदी से पानी लिफ्ट करने के लिए किया जा सकता है। सौर पॉवर का उपयोग सिंचाई प्रणालियों में किया जा सकता है , जैसे कि बेसिन में सौर पम्प जहाँ पानी को कम ऊँचाई तक लिफ्ट किया जाता है। |
![]() |
सौर पम्प , फ़ोटोवोल्टिक पैनल द्वारा पैदा की गई बिजली या ग्रिड बिजली के विरोधी के रूप में एकत्र की गई सूरज की रोशनी से प्राप्त तापीय ऊर्जा से चलाए जाते हैं या डीज़ल से चलाए जाने वाले पानी के पम्प होते हैं। सौर पॉवर वाले पम्पों का संचालन अधिक क़िफायती होता है क्योंकि , मुख्या रूप से, संचालन व रखरखाव की लागत कम आती है और इंटरनल कंबस्टन इंजन द्वारा चलाए जाने वाले पम्पों की तुलना में पर्यावरणीय प्रभाव कम पड़ता है। सौर पम्प उन स्थानों पर उपयोगी होते हैं जहाँ ग्रिड की बिजली उपलब्ध नहीं है और वैकल्पिक स्त्रोत (विशेष रूप से वायु ) पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध न कराते हों। |

